चितरंगी: जियावान थाना क्षेत्र के बसहा नदी के पास से अवैध रेत परिवहन कर रहे 02 ट्रैक्टर वाहन को किया जप्त की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जियावन के नेतृत्व में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बसहा नदी से अवैध रेत लोड करके परिवहन कर रहे 02 ट्रैक्टर वाहन को ग्राम बसहा तिराहा से जप्त कर वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।