पंचकूला: पिंजौर-नालागढ़ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे टूटी हुई है पुल की रेलिंग, पूर्व मेयर पंचकूला ने किया दौरा
पंचकूला पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल ने शुक्रवार को पिंजौर नालागढ़ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज का दौरा किया और यहां टूट चुकी रेलिंग का निरीक्षण किया जो यहां किसी बड़े हादसे को न्यौता दे रही है। पूर्व मेयर पंचकूला मनवीर कौर गिल ने कहा कि आखिरकार प्रशासन के नींद कब खुलेगी, जब यहां कोई बड़ा हादसा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिंजौर नालागढ़ रोड से प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते