डीग: डीग में एसपी गोपीनाथ का जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचाव और नशामुक्ति का दिया संदेश
Deeg, Bharatpur | Apr 28, 2026 शहर थाना कोतवाली के पीछे स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मंगलवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने बच्चों को आधुनिक तकनीक के दौर में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी।