पीपलदा: खातोली के नए थानाधिकारी होंगे मनशीराम, पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने जारी किए आदेश
Pipalda, Kota | Jan 9, 2025 ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बुधवार व गुरुवार की मध्यरात 12 बजे पीपल्दा तहसील के खातोली थानाधिकारी पद पर मनशीराम को नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया कि खातोली में नियुक्त थानाधिकारी बन्ने राम का तबादला झालावाड़ होने के बाद यह आदेश जारी किए है। आपको बतादे की राजस्थान में इन दिनों सरकार द्वारा तबादलों का दौर चल रहाहै