पीपलदा: स्टेट हाइवे 70 इटावा-खातोली मार्ग पर घने कोहरे के चलते टमाटर से भरी पिकअप पलटी, चालक घायल
Pipalda, Kota | Jan 7, 2025 स्टेट हाइवे 70 इटावा खातोली मार्ग पर सोमवार व मंगलवार की मध्यरात 12 बजे कोहरे के चलते पिकप पलट जाने से चालक मामूली घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इटावा के समीप खातोली रोड़ पर घने कोहरे के चलते एक पिकअप जो कि टमाटर से भरी हुई थी सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। इस घटना मेंहालांकि कोई हताहत नही हुआ परन्तु चालक को हल्की चोटे आयी है।