पीपलदा: अनंतपुरा थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश को इंदौर से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Pipalda, Kota | Jan 8, 2025 शहर की अनंतपुरा पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातें करने वाले शातिर बदमाश को इंदौर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है अनंतपुरा थाने के सीआई भूपेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शहर में हो रही चेन लूट की वारदातों को देखते हुए पुलिस ने अपने खुपिया तंत्र को सक्रिय किया तो पता चला कि आरोपी कैलाश साल्वी इंदौर में है ।