फुल्लीडूमर: चेंगाखार गांव के पास भारत बंद को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया सड़क जाम
एससी-एसटी संगठनों के आरक्षण में क्रीमी लेयर संबंधित सुप्रीम कोर्ट के हालिया सुझाव के खिलाफ आज फुल्लीडुमर प्रखंड में भी भारत बंद का असर रहा। इसमें शामिल भीम आर्मी, रविदास संगठन, राजद, बसपा आदि के कार्यकर्ताओं ने फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बांका-बेलहर मार्ग में चेंगाखार गांव के पास बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। जिससे यात्रियों को आने जाने में परेशानी हुई।