औरैया: जनसुनवाई में एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के द्वारा पुलिस कार्यालय में सोमवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग