राघोगढ़: राघोगढ़ में नेशनल हाईवे 46 के आवन गांव के पास ट्रैक्टरों से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर घायल वीडियो वायरल
राघोगढ़ तहसील के राघोगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 के आवन पर 7 जून को ट्रैक्टरों से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पुलिस और 1033 हाईवे एंबुलेंस पहुंची। ट्राले के घायल ड्राइवर को राघोगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। सड़क पर ट्राला पलटने से एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। क्रेन मशीन से ट्राला को हटाया गया, नए ट्रैक्टरो काफी नुकसान हुआ।