विगत कई दिनों से डबल लॉक में यूरिया खाद नही मिलने से कृषक लगातार यूरिया खाद के लिए परेशान हो रहे है।उंचेहरा नागौद,मझगवा,चित्रकूट ब्लॉक में यूरिया खाद के लिए किसान लंबी कतार लगा हर रोज यूरिया खाद मिलने का इंतजार कर रहे है।सतना कलेक्टर से ध्यान देते हुए किसानों ने खाद की किल्लत से राहत दिलाने मांग की है।