पूरनपुर: जादौपुर गहलुइया में दहेज मांगने और शादी से इंकार पर युवती ने फांसी लगाई, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया में दहेज मांग और शादी से इंकार से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता जकरुल्ला खां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री चांद बी की शादी कासिम बेग से तय थी। कासिम ने बहाने से दो तोला सोने के जेवर ले लिए और बाद में शादी से मुकरकर दहेज की मांग करने लगे, युवती ने फांसी पर लटकर दी जान मुकदमा दर्ज