हरदा: हरदा में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का समापन, 15 दिन तक चला जनजागरूकता अभियान
Harda, Harda | Jul 31, 2026 हरदा में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए गए "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शशांक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पुलिस, सामाजिक न्याय विभाग, ब्रह्माकुमारी, हार्टफुलनेस संस्थान और महाविद्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।