श्रीगंगानगर के शिव चौक से बाइक चोरी हो गई इस मामले में सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया साहिल ने थाने में हाजिर होकर कहा कि वह किसी कार्य के चलते शिव चौक गया था।जहां से अपनी बाइक खड़ी की थी जहां से कोई एक व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया।