लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्र अभय राज अवस्थी की मौत हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि अभय ने श्रमजीवी एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दी। मंगलवार रात अनूपगंज क्रॉसिंग के पास शव मिलने पर परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था।