सदन से सड़क तक बीते दिनों पहाड़वाद और मैदानवाद को लेकर हुई बहस के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इसके लिए समन्वय समिति का गठन किया है। यह समन्वय समिति उत्तराखंड के सभी जिलों में जाकर छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय जनता को प्रदेश की सामाजिक समरसता के बारे में समझाएगी जिससे पूरे प्रदेश का विकास हो सके