सिकंदरा: भंदेमऊ-डिलवल मार्ग जर्जर, राहगीर व छात्र-छात्राएं हो रहे चोटिल, ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क निर्माण की उठाई मांग
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के भंदेमऊ गांव से डिलवल होते हुए झींझक जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की उदासीनता के चलते अब तक मार्ग का निर्माण या मरम्मत कार्य नह