फूलपुुर: दहेज हत्या मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार
उतराव में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना उतरांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकित (पुत्र विजय कुमार) और कंचन देवी (पत्नी विजय कुमार), निवासी ग्राम इर्दवा, को गिरफ्तार किया।दोनों को रविवार करीब 12:10 बजे हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी