शिवहर: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर डीएम एसपी ने शिवहर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में चलाया जागरूकता अभियान
डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने शिवहर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में पहुंचकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है. इस दौरान सैकड़ो लोगों से अपील की गई है कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में आगामी 25 मई को आप सभी लोग अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे कि मतदान करना नहीं भूले।