चाचौड़ा: भैंसाना से सोनाहेडा जा रहे बाइक सवारों का NH-46 किलखेड़ा पर एक्सीडेंट, दोनों घायल, वीडियो वायरल
Chachaura, Guna | Apr 10, 2026 गुना जिले में चाचौड़ा में नेशनल हाईवे 46 पर किलखेड़ा के पास दो बाइक सवारों का 9 और 10 अप्रैल की रात एक्सीडेंट हो गया। 10 अप्रैल को सामने आए वायरल वीडियो में दोनों बाइक सवार घायल है। मौजूद लोगों ओर डायल 112 की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दोनों भेसाना से सोनाहेडा जा रहे थे। फिलहाल एक्सीडेंट कैसे हुआ, स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच जारी है।