बीकानेर: शोभासर में कैम्पर ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, भेजा गया अस्पताल
बीछवाल थाना क्षेत्र के शोभासर क्षेत्र में बुधवार देर रात को सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार इस्माइल खान पुत्र ममदू खान निवासी शोभासर को एक कैम्पर गाड़ी ने उस समय टक्कर मार दी जब वह रास्ते से गुजर रहा था। हादसे में इस्माइल खान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उस