भोगांव: भोगांव में चेकिंग के दौरान 4 ओवरलोड ट्रैक्टर किए गए सीज, ईंटों से लदे वाहनों पर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
भोगांव में पुलिस ने एक सघन चेकिंग अभियान के दौरान ईंटों से लदे चार ओवरलोड ट्रैक्टरों को जब्त कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी के नेतृत्व में की गई।