कटनी नगर: एनकेजे पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ओडिशा से सक्रिय ड्रग कार्टेल के दो सदस्य गिरफ्तार
एनकेजे पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को उड़ीसा राज्य से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो में मामू उर्फ पंकज मेहर निवासी बरगढ़ उड़ीसा प्रियवर्धन भोई निवासी बौध उड़ीसा शामिल है। पकड़े गए आरोपियो के संबंध में आज मंगलवार दोपहर 2 बजे एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने जानकारी दी है।