गुण्डरदेही: गुण्डरदेही तहसील क्षेत्र के ग्राम गुरेदा में अवैध ईट भट्टों पर कार्रवाई हेतु ग्राम पंचायत में दिया गया शिकायत पत्र, जांच होगी
ग्राम गुरेदा में मौजूद अवैध ईट भट्टों पर कार्यवाही हेतु ग्राम पंचायत में शिकायत पत्र दिया गया है। बता दे की ग्राम गुरेदा में नदी किनारे और स्कूल के समीप एक बड़ा सा अवैध ईट भट्ठा है।जिसको भूनेश्वर देवांगन नामक एक व्यक्ति के द्वारा संचालित किया जा रहा है।जिसके पास ना तो माइनिंग का कोई परमिशन है और ना ही पंचायत का एनओसी फिर भी खुलेआम प्रतिबंधित चीजो का निर्मान कीया जा रहा है और ईट को बनाने और पकाने के लिए प्रतिबंधित और प्रदूषित चीज़ों का भी उपयोग किया जा रहा है जिससे स्कूली बच्चों राहगीरों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर काफ़ी बुरा प्रभाव पड़ रहा है