बरवाडीह: बरवाडीह बस स्टैंड में दुकानों को लेकर बैठक, विस्थापित दुकानदारों को ₹1 लाख जमा व ₹750 मासिक किराया
बरवाडीह बस स्टैंड में जिला परिषद के माध्यम से बनने वाली दुकानों के निर्माण एवं आवंटन को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में विस्थापित दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रेखा रेशमा मिंज ने की। इस बैठक में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर एवं विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार उर्फ पिंटू भी उपस्थित रहे।