कैलारस: आदिवासी ग्राम धोबिनी के आंगनबाड़ी केंद्र की हालत खस्ता, नियमित संचालन और रखरखाव पर सवाल
आदिवासी बाहुल्य ग्राम धोबिनी के आंगनबाड़ी केंद्र की हालत बदहाल नियमित संचालन और रखरखाव पर उठे सवाल पहाड़गढ़। आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत जडेरू के ग्राम धोबिनी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। केंद्र भवन की जर्जर अवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है क