झाझा थाना क्षेत्र के कठबजरा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित तारो यादव ने इस संबंध में मंगलवार को 3 बजे एसपी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 17 जनवरी को गांव के ही छटंकी यादव, दिनेश यादव, गुड्डू यादव और गेना यादव लाठी, डंडा, रॉड व टांगी से हमला कर दिया था।