किशनगढ़ बास: हरसोली में खेत से ट्रांसफार्मर का कॉपर और तेल चोरी, डिस्कॉम को ₹60 हजार का नुकसान, थाने में दर्ज हुआ मामला
Kishangarhbas, Alwar | Jun 7, 2026
खैरथल तिजारा जिले के हरसोली क्षेत्र के गांव झाड़का में चोरों ने किसान के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर उसका कॉपर तेल और तेल चुरा लिया।जयपुर डिस्कॉम से रविवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस घटना से निगम को करीब ₹60000 का नुकसान हुआ है। किसान कपूरचंद के खेत में लगे 10 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से बदमाश कॉपर और तेल चोरी कर ले गए।