मुज़फ्फरनगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कच्ची सड़क पर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग हुए घायल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क पर बृहस्पतिवार शुक्रवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे के करीब दो पक्षों में पटाखे चलाने को लेकर जमकर संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष के द्वारा पटाखे चलाने वाली लोहे की रोड से मारपीट कर दी जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल घायल हो गए जिन्हें तुरंत ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।