हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ का युवक पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था, आरोपी का व्हाट्सएप चेक करने पर हुआ खुलासा
जंक्शन निवासी एक युवक पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क के प्रयास में था। जंक्शन पुलिस ने आज आरोपी सुनील उर्फ धोलू को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था और पुलिस ने जब उसका व्हाट्सएप चैक किया तो पता चला कि व्हाट्सएप के माध्यम से वह शहजाद भट्टी से संपर्क के प्रयास में था और वह शहजाद भट्टी की सोशल मीडिया आईडी को भी फॉलो कर रहा था।