अकबरपुर: रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती लापता, पिता ने थाने में पुत्री के लापता होने की दी तहरीर
रुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बिना बताए घर से कहीं निकली थी, देर शाम वापसी न होने पर उसके परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किंतु उसका कोई पता नही चल सका।इसी के चलते पीड़ित पित ने थाने में अपनी पुत्री के लापता होने की तहरीर दी। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।