घाघरा: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को घाघरा सीएचसी में कार्यक्रम आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jun 9, 2026 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित मातृत्व सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा अभियान की उपलब्धियों को साझा करना था।