बहराइच: चिलवरिया इलाके में बाइक सवार को पिकअप ने मारी ठोकर, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलवरिया इलाके के बहराइच गोंडा मार्ग पर चिरावलिया इलाके में बाइक सवार को पिकअप ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेजा था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।