शाहपुरा: माताजी का खेड़ा रोड हादसों का गढ़ बना, महिला स्कूटी समेत गिरी
शाहपुरा। क्षेत्र में एक ओर टोल प्लाजा पर प्रतिदिन लाखों रुपये की वसूली हो रही है, वहीं दूसरी ओर माताजी का खेड़ा रोड की बदहाल स्थिति प्रशासनिक लापरवाही की खुली पोल खोल रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे खड्डे आमजन के लिए खतरा बन चुके हैं और आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं।