बीना: बीना पुलिस ने आभूषण की दुकान से लाखों के जेवर चुराने वाले कर्मचारी को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Aug 1, 2026 महावीर चौक से श्रीजी ज्वेलर्स के संचालक मनोज कुमार ने 29 जुलाई को थाने में शिकायत की थी कि उनका कर्मचारी विशाल रजक काम पर नहीं आया और फोन लगाने पर फोन रिसीव नहीं कर रहा और संदेह पर जब दुकान में देखा तो दुकान में रखा एक गुलाबी रंग का हैंडबैग जिसमें लाखों रुपए का सोने चांदी का सामान एवं नगदी रखी हुई थी वह गायब था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।