बिजनौर: CO सिटी बिजनौर ने कावड़ यात्रा को लेकर कस्बा मंडावर में कावड़ मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों व होटल-ढाबों को किया चेक
Bijnor, Bijnor | Jul 9, 2024 बिजनौर में सीओ सिटी ने कस्बा मंडावर में पहुंचकर कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों होटल ढाबा को बारीकी से चेक किया है। जिले में हिंदू देवी देवताओं के नाम से चल रहे होटल ढाबो को पुलिस लगातार चेक कर रही है। इस मौके पर सीओ सिटी ने स्थानीय पुलिस को कावड़ यात्रा के दृष्टिगत अलर्ट रहने के लिए भी प्रेरित किया है।