बिजनौर: बिजनौर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा दर्जनों गांव में बढा बाढ़ का खतरा
Bijnor, Bijnor | Jul 9, 2024 बिजनौर जनपद में खतरे के निशान से गंगा बह रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार गंगा में एक लाख क्यूसेक से भी अधिक पानी बह रहा है। लगातार गंगा में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर गंगा किनारे बसे दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा सताने लगा है। हालांकि नजीबाबाद इलाके में कुछ गांव में पानी पहुंच गया है। जिसको लेकर लोग इधर-उधर पलायन करने को मजबूर हो गए।