मथुरा: चैन स्नेचिंग गैंग से पुलिस की मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, इंस्पेक्टर की छाती पर लगी गोली, जैकेट से बची जान
वृंदावन में श्रद्धालुओं से लूटपाट करने वाले चैन स्नेचिंग गैंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। जिसमें में तीन अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया गया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी गोलियां बरसाईं, जिसमें बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण कोतवाल बाल-बाल बच गए।