खगड़िया: मालपा में दिवंगत रामखेलावन शर्मा को श्रद्धांजलि, नेताओं ने अधूरे कार्यों को पूरा करने का लिया संकल्प
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मालपा स्थित आवास पर बुधवार दोपहर दो बजे तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मालपा-भूतौली शाखा के वरिष्ठ नेता दिवंगत रामखेलावन शर्मा के अंतिम श्राद्ध कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम शाखा मंत्री जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी