हनुमना: हनुमना थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹71,700 जुर्माना वसूला गया
हनुमना थाना क्षेत्र सहित जिले भर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में 15 दिसंबर से 25 दिसंबर की शाम 8 बजे तक विशेष चालानी अभियान चलाया गया।इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 71 हजार 700 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।