बस्ती: चित्रांश क्लब की पहल पर नगर पालिका लगाएगी 10 नए वाटर कूलर, कुंआनो अमहट घाट पर स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की मांग
Basti, Basti | Apr 30, 2025 चित्रांश क्लब अध्यक्ष प्रकाश मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, भाजपा नेता अकुंर वर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट किया। मांग किया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुये शहर में पुराने वाटर कूलरों की मरम्मत कराकर नये वाटर कूलर स्थापित कराये जांय। कुंआनोें के अमहट घाट पर स्वच्छता के इंतजाम किया जाए।