Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

रतलाम में आयोजित पंडित प्रदीप जी मिश्रा के मुखारविंद से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ

28.1k views | Ratlam Nagar, Ratlam | Apr 30, 2022

MORE NEWS

होम गार्ड विभाग का आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

  मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में आज एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड लाईन जिला रतलाम में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ।

अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र कुमार रावत एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड / एसडीआरएफ श्रीमती रोशनी बिलवाल द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड / एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 दिनों में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रशिक्षु, स्वयं सेवी आपदा के समय काम में आने वाली विभिन्न रेस्क्यू तकनीके, प्राथमिक उपचार तकनीके एवं आगजनी की घटना के समय काम आने वाले उपकरणों का संचालन एवं उपयोग करना सीखेंगे। इन आपदा मित्रों की सहायता से भविष्य में आने वाली आपदाओं से निपटने में स्थानीय स्तर पर सहयोग लिया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र कुमार रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "आपदा में सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे क्योंकि आपदा के समय बिना किसी स्वार्थ के मुसीबत में फंसे अंजान व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है और हमें इसे कभी भी भूलना नही चाहिए।" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आपदा मित्र किट का वितरण भी किया गया जो कि प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में किसी भी प्रकार के रेस्क्यू कार्य हेतु उपयोगी रहेगी।

शुभारंभ कार्यक्रम के अंत में समस्त होमगार्ड अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि को भेंट स्वरुप स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड कम्पनी कमाण्डर श्री बद्री मण्डलोई, प्लाटून कमाण्डर श्रीमती ज्योति बघेल एवं समस्त होमगार्ड / एसडीईआरएफ जवान उपस्थित रहे, जिनके द्वारा आपदा मित्रों को आपदा से निपटने की बारिकियों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

जिले में कुल 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसमें से यह प्रथम 100 आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का शुभारंभ था। भविष्य में इस प्रकार के अन्य 04 प्रशिक्षण ओर संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सैनिक तुषार भट्ट द्वारा किया गया।
#JanSampark #ratlam

होम गार्ड विभाग का आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में आज एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड लाईन जिला रतलाम में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र कुमार रावत एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड / एसडीआरएफ श्रीमती रोशनी बिलवाल द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड / एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 07 दिनों में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रशिक्षु, स्वयं सेवी आपदा के समय काम में आने वाली विभिन्न रेस्क्यू तकनीके, प्राथमिक उपचार तकनीके एवं आगजनी की घटना के समय काम आने वाले उपकरणों का संचालन एवं उपयोग करना सीखेंगे। इन आपदा मित्रों की सहायता से भविष्य में आने वाली आपदाओं से निपटने में स्थानीय स्तर पर सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री बृजेन्द्र कुमार रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "आपदा में सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे क्योंकि आपदा के समय बिना किसी स्वार्थ के मुसीबत में फंसे अंजान व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है और हमें इसे कभी भी भूलना नही चाहिए।" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आपदा मित्र किट का वितरण भी किया गया जो कि प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में किसी भी प्रकार के रेस्क्यू कार्य हेतु उपयोगी रहेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के अंत में समस्त होमगार्ड अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि को भेंट स्वरुप स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड कम्पनी कमाण्डर श्री बद्री मण्डलोई, प्लाटून कमाण्डर श्रीमती ज्योति बघेल एवं समस्त होमगार्ड / एसडीईआरएफ जवान उपस्थित रहे, जिनके द्वारा आपदा मित्रों को आपदा से निपटने की बारिकियों के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में कुल 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जाना है, जिसमें से यह प्रथम 100 आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का शुभारंभ था। भविष्य में इस प्रकार के अन्य 04 प्रशिक्षण ओर संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सैनिक तुषार भट्ट द्वारा किया गया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

एसपी अमित कुमार ने बाजना बस स्टैंड क्षेत्र से पैदल चलते हुए रैली के पूरे रूट का निरीक्षण किया।

एसपी अमित कुमार ने बाजना बस स्टैंड क्षेत्र से पैदल चलते हुए रैली के पूरे रूट का निरीक्षण किया।

Ratlam Nagar, Ratlam | Aug 8, 2026

मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात

हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को मिलेगी नई दिशा, कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय रचेगा नया इतिहास

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। उनके सतत प्रयासों से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम सहित जिले के आलोट, जावरा-2, पिपलौदा एवं रतलाम-2 विकासखंड के कुल छह विद्यालयों में कृषि संकाय प्रारंभ करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय केवल नए संकाय की शुरुआत नहीं, बल्कि जिले के हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

मंत्री श्री काश्यप का सदैव यह मानना रहा है कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब वह स्थानीय आवश्यकताओं, रोजगार की संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों से जुड़ी हो। मालवा अंचल की कृषि प्रधान पहचान तथा विद्यार्थियों की बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए उन्होंने लंबे समय से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में कृषि संकाय प्रारंभ करने की आवश्यकता महसूस की। विद्यालय के प्राचार्य, विद्यार्थियों एवं पालकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस विषय को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह बहुप्रतीक्षित सौगात जिले को प्राप्त हुई है।

विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि कृषि संकाय प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि विज्ञान, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि अनुसंधान, कृषि प्रौद्योगिकी, नवाचार, एग्री-बिजनेस, कृषि उद्यमिता तथा स्वरोजगार के विविध अवसरों का व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण ज्ञान प्राप्त होगा। विशेष रूप से ग्रामीण एवं कृषक परिवारों के छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुरूप उच्च शिक्षा एवं बेहतर कैरियर निर्माण का सशक्त अवसर मिलेगा। साथ ही वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप यह पहल कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाएगी। अब विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के लिए अन्य शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल शिक्षा का स्तर ऊँचा होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्राचार्य सुभाष कुमावत ने विद्यालय परिवार की ओर से मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, संवेदनशील नेतृत्व और विद्यार्थियों के हित में किए गए सतत प्रयासों से रतलाम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक अमूल्य सौगात प्राप्त हुई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले के विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण का एक सशक्त अवसर मिला है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा तथा रतलाम जिले को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
#JanSampark #ratlam

मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को मिलेगी नई दिशा, कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय रचेगा नया इतिहास सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। उनके सतत प्रयासों से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम सहित जिले के आलोट, जावरा-2, पिपलौदा एवं रतलाम-2 विकासखंड के कुल छह विद्यालयों में कृषि संकाय प्रारंभ करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय केवल नए संकाय की शुरुआत नहीं, बल्कि जिले के हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। मंत्री श्री काश्यप का सदैव यह मानना रहा है कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब वह स्थानीय आवश्यकताओं, रोजगार की संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों से जुड़ी हो। मालवा अंचल की कृषि प्रधान पहचान तथा विद्यार्थियों की बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए उन्होंने लंबे समय से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में कृषि संकाय प्रारंभ करने की आवश्यकता महसूस की। विद्यालय के प्राचार्य, विद्यार्थियों एवं पालकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस विषय को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह बहुप्रतीक्षित सौगात जिले को प्राप्त हुई है। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि कृषि संकाय प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि विज्ञान, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि अनुसंधान, कृषि प्रौद्योगिकी, नवाचार, एग्री-बिजनेस, कृषि उद्यमिता तथा स्वरोजगार के विविध अवसरों का व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण ज्ञान प्राप्त होगा। विशेष रूप से ग्रामीण एवं कृषक परिवारों के छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुरूप उच्च शिक्षा एवं बेहतर कैरियर निर्माण का सशक्त अवसर मिलेगा। साथ ही वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप यह पहल कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाएगी। अब विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के लिए अन्य शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल शिक्षा का स्तर ऊँचा होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्राचार्य सुभाष कुमावत ने विद्यालय परिवार की ओर से मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, संवेदनशील नेतृत्व और विद्यार्थियों के हित में किए गए सतत प्रयासों से रतलाम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक अमूल्य सौगात प्राप्त हुई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले के विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण का एक सशक्त अवसर मिला है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा तथा रतलाम जिले को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम प्रथम, महावीर जैन विद्या मंदिर ताल द्वितीय तथा शा. सांदीपनी विनोबा वि. रतलाम ने तृतीय स्थान प्राप्त

म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रतलाम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदेश के बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगो, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया ।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए प्रातः 09.00 से 10.00 बजे तक पंजीयन कार्य किया गया तथा प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिले के 241 विद्यालयों के पंजीयन प्राप्त हुए जिसमे से 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। मूल्यांकन पश्चात 06 सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन द्वितीय चरण मल्टीमीडिया क्विज के लिए किया गया। 

प्रतियोगिता में अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम की टीम ने प्रथम, श्री महावीर जैन विद्या मंदिर ताल की टीम ने द्वितीय तथा शासकीय सांदीपनी विनोबा रतलाम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपविजेता टीमों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर रतलाम ने प्रथम, शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरमावल ने द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल मउ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

06 टीमों (18 विद्यार्थियो) में से जिले की टॉप 03 विजयी टीम को म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 02 रात्रि एवं 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमों को 01 रात्रि 02 दिन ठहरने हेतु कूपन, प्रमाणपत्र तथा मेडल प्रदाय किये गये तथा शेष सभी प्रतियोगियों को भी प्रमाणपत्र दिए गए ।
मल्टीमीडिया क्विज तथा कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर डॉ. ललित मेहता द्वारा किया गया।
#JanSampark #ratlam

म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम प्रथम, महावीर जैन विद्या मंदिर ताल द्वितीय तथा शा. सांदीपनी विनोबा वि. रतलाम ने तृतीय स्थान प्राप्त म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रतलाम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रदेश के बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगो, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए प्रातः 09.00 से 10.00 बजे तक पंजीयन कार्य किया गया तथा प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिले के 241 विद्यालयों के पंजीयन प्राप्त हुए जिसमे से 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। मूल्यांकन पश्चात 06 सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन द्वितीय चरण मल्टीमीडिया क्विज के लिए किया गया। प्रतियोगिता में अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम की टीम ने प्रथम, श्री महावीर जैन विद्या मंदिर ताल की टीम ने द्वितीय तथा शासकीय सांदीपनी विनोबा रतलाम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपविजेता टीमों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर रतलाम ने प्रथम, शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरमावल ने द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल मउ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 06 टीमों (18 विद्यार्थियो) में से जिले की टॉप 03 विजयी टीम को म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 02 रात्रि एवं 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमों को 01 रात्रि 02 दिन ठहरने हेतु कूपन, प्रमाणपत्र तथा मेडल प्रदाय किये गये तथा शेष सभी प्रतियोगियों को भी प्रमाणपत्र दिए गए । मल्टीमीडिया क्विज तथा कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर डॉ. ललित मेहता द्वारा किया गया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

बॉर्डर खुल गई और हमे पता भी नहीं चला 🧅🚚

ऐसे लोग बहुत है जो आपको गुमराह करके अपना उल्लू सुधारने को बैठे है, लेकिन आपको हानि से बचना है तो सही समय पर सही जानकारी के साथ निर्णय लेना होगा, सबसे पहले ऐसे लोगो की बात मानना बंद करे और जहाँ से सही जानकारी मिल रही है उन्हें लगातार देखते रहे 🙏

#border #mandibhav #pyajbhav #onionexport #bangladesh

बॉर्डर खुल गई और हमे पता भी नहीं चला 🧅🚚 ऐसे लोग बहुत है जो आपको गुमराह करके अपना उल्लू सुधारने को बैठे है, लेकिन आपको हानि से बचना है तो सही समय पर सही जानकारी के साथ निर्णय लेना होगा, सबसे पहले ऐसे लोगो की बात मानना बंद करे और जहाँ से सही जानकारी मिल रही है उन्हें लगातार देखते रहे 🙏 #border #mandibhav #pyajbhav #onionexport #bangladesh

Ratlam Nagar, Ratlam | Aug 6, 2026

रतलाम में आयोजित पंडित प्रदीप जी मिश्रा के मुखारविंद से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ - Ratlam Nagar News