चूरू: मोचीवाड़ा पंचमुखी बालाजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर किया गया भव्य श्रृंगार
Churu, Churu | Aug 16, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शनिवार दोपहर 2 बजे मोचीवाड़ा पंचमुखी बालाजी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य श्रृंगार किया गया। शिव भक्त मंडल के रतन बजाज ने बताया कि श्रावण मास में प्रतिवर्ष भगवान शंकर का रंगीन बर्फ की सीलियो से भव्य श्रृंगार किया जाता है और यह श्रृंगार की परंपरा पिछले 35 वर्षों से चल रही है।