चूरू: आरजीएचएस योजना में घोटाले के मामले में 2 आयुर्वेद चिकित्सकों सहित 9 लोगों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज
Churu, Churu | Aug 16, 2025 राजस्थान सरकार की आरजीएचएस योजना में इलाज से ज्यादा कमीशन और दवा से ज्यादा ओटीपी की कीमत वसूलने का खेल सामने आया है।सीएमएचओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दो आयुर्वेद चिकित्सकों सहित 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।