चूरू: नए कानून के तहत गैंगस्टर की अवैध संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, एसपी जय यादव ने की क्राइम मीटिंग
Churu, Churu | Aug 16, 2025 चूरू जिले में हाल ही में एके-47 रायफल बरामद होने के बाद पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है। पुलिस ने जहां गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता पाई है, वहीं अब नए कानून का इस्तेमाल करते हुए गैंगस्टरों की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलास्तरीय क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया।