बसेड़ी: बसेड़ी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में 'आओ बूथ चलें' अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित
बसेड़ी। लोकसभा आमचुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बसेड़ी क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों में 'आओ बूथ चलें' अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किए गए. लोकसभा चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किए गए. शिविर में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को मतदाता पर्ची और मार्गदर्शिका का वितरण किया गया.