बसेड़ी: लोकसभा चुनाव के तहत बसेड़ी क्षेत्र में पहले दिन होम वोटिंग के प्रति वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं में देखने को मिला उत्साह
बसेड़ी। लोकसभा आम चुनाव के तहत होम वोटिंग के प्रति पहले दिन शुक्रवार को वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई सुविधा और जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इसके लिए की गई सुविधा की सराहना की। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के अनुसार बसेड़ी विस. में कुल 346 पात्र मतदाता घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।