बसेड़ी: बसेड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों ने किया पैदल फ्लैग मार्च
बसेड़ी। लोकसभा चुनाव में मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलेभर में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।इसी क्रम में बसेड़ी थाना पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ किए जा रहे,फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को शांति पूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का संदेश दिया गया।बसेड़ी थाना प्रभारी बृजेश मीणा एवं अर्ध सैनिक बलों ने क्षेत्रकेकई गांवों में फ्लैग मार्च किया।