बसेड़ी: दौपुरा गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों से चुराए लाखों रुपये के जेवरात व नकदी
बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव दौपुरा में शुक्रवार बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपए के आभूषण वह नगदी चुराकर फरार हो गए। चोरी की सूचना पर बसेड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।