अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में हुई सरसों की बंपर आवक, व्यापारियों ने जगह की किल्लत से प्रशासन को कराया अवगत
अनूपगढ़ की नई धान मंडी में इन दिनों सरसों की बंपर आवक हो रही है। सरसों की बंपर आवक होने के कारण नई धान मंडी में जगह की किल्लत हो गई है। नई धान मंडी में जगह की किल्लत होने पर आज सोमवार शाम 5 बजे व्यापार मंडल के पदाधिकारियो व व्यापारियों ने एसडीएम सुरेश राव को जगह की किल्लत से होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया है और व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की है।