अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 22 में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 22 में आज रविवार शाम 7:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से विद्युत पोल टूल गया। विद्युत पोल टूटने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही विद्युत पोल टूटा उसी दौरान विद्युत तारो में आग की काफी चिंगारियां निकली थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।